फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी' पर फिर बोली प्रिटी जिंटा, पढ़िए क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
घरवालों के विरोध के बावजूद बॉलीवुड स्टार प्रिटी जिंटा ने अपने मोदी प्रेम पर मुहर लगा ली है।
विज्ञापन


सफाई देने के बजाय प्रिटी ने ट्वीट कर माना है कि उन्होंने मीडिया के पूछने पर मोदी और केजरीवाल दोनों पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बनारस दौरे के दौरान प्रिटी जिंटा द्वारा मोदी के समर्थन में दिए बयान को प्रिटी के मामा यशवंत छाजटा और उनकी मां नीलप्रभा जिंटा ने कहा था कि उसने (प्रिटी जिंटा ने) ऐसा कहा ही नहीं। प्रिटी जिंटा ने ट्वीटर पर स्थिति स्पष्ट की है।

प्रिटी ने खुद को बताया था मोदी का फैन

प्रिटी ने बनारस में मोदी के पक्ष में बयान दिया तो इससे उनके घरवाले सहित शिमला कांग्रेस परेशानी में पड़ गई। वजह यह कि प्रिटी के मामा यशवंत छाजटा शिमला लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के समन्वयक हैं। बनारस में दिए बयान के बाद उन्होंने यह ट्वीट किया है - मैं स्थिति स्पष्ट करती हूं।

मैं वाराणसी मंदिर में अपनी मॉम के साथ गई। वहां मुझे मोदी और अरविंद केजरिवाल पर कमेंट करने को कहा गया। आप मोदी के बारे में क्या सोचती हैं? क्या आप सोचती हैं कि वह जीतेंगे?

इस पर मैंने उत्तर दिया - मैं मोदी की तारीफ करती हूं। उनकी फैन हूं और सोचती हूं कि वह जीतेंगे। हर कोई उनके बारे में बोल रहा है।
विज्ञापन

'आप' का रास्ता सही मगर ज्यादा लंबा

साथ में यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल का दिल सही जगह पर है। हम चाहते हैं कि ‘आप’ भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करे। वह एक युवा पार्टी है, उसका रास्ता लंबा है।

प्रिटी ने कहा कि किसी ने भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि मैं मंदिर गई थी। प्रिटी ने एक और ट्वीट में कहा है कि चुनाव के दौर में चीजें बुरी हो रही हैं। मैं इसे सराहूंगी, अगर मीडिया मेरे परिवार को इससे दूर रखेगा।

प्रिटी ने कहा कि एक एक्टर को मिसकोट करना अलग बात है, मगर मेरी मां का पालिटिकल डिस्कशन पर साक्षात्कार मुझे मंजूर नहीं है। ‘अमर उजाला’ ने मंगलवार को भी प्रिटी जिंटा के मामा यशवंत छाजटा और उनकी मां नीलप्रभा जिंटा से बात की, मगर प्रिटी जिंटा के ट्वीट पर दोनों ने ही किसी टिप्पणी से इंकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें