फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर कैदियों के हाथ से बनी चॉकलेट खिलाएंगी बहनें, इतने में मिलेगा 48 पीस का बॉक्स

Thu, 08 Aug 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर इस बार भाई और बहन एक-दूसरे को जेल में बंद कैदियों के हाथों की बनी चॉकलेट तोहफे में देंगे। जेल विभाग ने कैदियों द्वारा बनाई गई चॉकलेट को कारा चॉकलेट का नाम देकर बाजार में उतार दिया है। वीरवार को जेल महानिदेशक सोमेश गोयल ने कारा चॉकलेट को लांच किया। इस अवसर पर जेल मुख्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


जेल महानिदेशक ने बताया कि इन चॉकलेटों को मॉडल सेंट्रल जेल नाहन और कैथू के कैदियों ने तैयार किया है। इन्हें बनाने के लिए कैदियों ने चंडीगढ़ के नामी होटल के शेफ से ट्रेनिंग भी ली थी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए इस चॉकलेट को लांच किया गया है जिसकी कीमत 250 रुपये रखी गई है।

चॉकलेट के एक बॉक्स में 48 पीस हैं और हर बॉक्स की खरीद पर जेल विभाग एक राखी भी मुफ्त देगा। गोयल ने बताया कि ये चॉकलेट शिमला बुक कैफे, हाईकोर्ट, राज्य सचिवालय, जिला कोर्ट परिसर, कैथू व नाहन स्थित सेंट्रल जेल स्थित हिमकारा स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें