फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

Thu, 19 May 2022 11:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पुलिस थाना गगल के तहत बनोई में सुनार बंडी निवासी शशि कुमार 22 अप्रैल को अपने एक साथी के साथ स्कूटर पर घर जा रहा था। बंडी से दो किलोमीटर दूर दो नकाबपोश लोगों ने स्कूटर को रोका। पहले हवा में गोली चलाई।
विज्ञापन
कैदी फरार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूटपाट का एक विचाराधीन कैदी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया है। उसे हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस पठानकोट कोर्ट में चोरी के एक मामले में संलिप्तता पाए जाने पर लेकर गई थी। मामले की सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने अलर्ट जारी कर पंजाब के विभिन्न थानों को उसकी फोटो भेज दी है और कैदी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगल के तहत बनोई में सुनार बंडी निवासी शशि कुमार 22 अप्रैल को अपने एक साथी के साथ स्कूटर पर घर जा रहा था। बंडी से दो किलोमीटर दूर दो नकाबपोश लोगों ने स्कूटर को रोका। पहले हवा में गोली चलाई। उसके बाद उन्होंने सुनार व उसके साथी की आंखों के मिर्च पाउडर डालकर बैग से करीब सवा दो किलो सोने और एक किलो 352 ग्राम चांदी के गहने लूट लिए।

विज्ञापन


मामले में संलिप्त लूटपाट के आठ आरोपियों को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया था। वहीं लूटपाट के इन आरोपियों पर पंजाब में भी कई मामले दर्ज थे, जिसके चलते जिला कारागार में बंद पांच कैदियों को पेशी के लिए पठानकोट कोर्ट ले जाया गया था। इस दौरान चार कैदी तो पेशी के बाद पुलिस स्टाफ के साथ वापस आ गए, जबकि एक कैदी प्रिंस कपूर निवासी वार्ड नंबर सात मेन बाजार सांबा, जम्मू-कश्मीर पठानकोट में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसकी तलाश आरंभ कर दी है। 

साथ गए पुलिस अधिकारी पर होगी कार्रवाई
एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि बंडी के अंतर्गत लूटपाट मामले में विचाराधीन कैदी प्रिंस पठानकोट से फरार हो गया है। उसे ढूंढा जा रहा है, अलर्ट जारी किया गया है। कैदी की फोटो पुलिस थानों में भेजी गई है। जो पुलिस अधिकारी कैदी को लेकर गए थे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें