फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवाला के आरोपों की जांच, कॉलेज से पीटीए भर्ती का रिकार्ड तलब

Sat, 02 Feb 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक रमेश धवाला के उच्च शिक्षा निदेशक पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू हो गई है। प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने ज्वालाजी कॉलेज से पीटीए के तहत हुई भर्तियों का पूरा रिकार्ड तलब कर लिया है। प्रधान सचिव ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कर जल्द ही जांच रिपोर्ट शिक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को रमेश धवाला ने सचिवालय में प्रेस वार्ता कर उच्च शिक्षा निदेशक पर प्रिंसिपल रहते हुए ज्वालाजी कॉलेज में नियमों को ताक पर रखते हुए 33 भर्तियां करने का आरोप लगाया था। धवाला ने निदेशक पर कैबिनेट को गुमराह करने की बात कहते हुए एक असिस्टेंट प्रोफेसर को नियमित करवाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अप्रत्यक्ष तरीके से हमला बोलते हुए निदेशक की नियुक्ति को भी कटघरे में खड़ा किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत को जांच का जिम्मा सौंपा है। उधर, शुक्रवार को प्रधान सचिव शिक्षा ने रमेश धवाला द्वारा भेजी गई शिकायत का विस्तार से मंथन किया। उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित रिकार्ड ज्वालाजी कॉलेज प्रबंधन से मांगा गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं। रिकार्ड आने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें