झलेड़ा में गगरेट-ऊना मुख्य मार्ग पर निजी बस ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 भेड़ें गंभीर रुप से घायल हुई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और पशु पालन विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा के बैजनाथ से गद्दी समुदाय के लोग ऊना के लालसिंगी में रह रहे हैं। सुबह गद्दी भेड़ों के झुंड को लेकर जा रहे था। भेड़ों का झुंड जब झलेड़ा के पास पहुंचे तो घालुवाल की तरफ से आ रही एक निजी बस ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया।
22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में 22 भेड़ें घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक बस को अपने रूट के लिए ऊना बस स्टैंड पर ले जा रहा था।
भेड़पालक विक्रम ने बताया कि दिन में ट्रैफिक न होने के कारण ही वो सुबह सवेरे भेड़ों को ले जा रहे थे। हादसे में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
डॉ. परमेश डोगरा, डॉ. निशांत रणौत, डॉ. मोहित चौधरी, डॉ. हरीश जसवाल ने अपनी टीम के साथ घायल भेड़ों का उपचार किया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।