फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली मंडी में आपूर्ति बढ़ने से पहाड़ी मटर के दाम घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
80 से 120 रुपये प्रतिकिलो बिका मटर फ्रासबीन को 50 से 70 रुपये प्रतिकिलो मिले दाम
विज्ञापन

करसोग, चिड़गांव, कुमारसैन, रोहडू और ठियोग से आपूर्ति शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में पहाड़ी मटर की आपूर्ति बढ़ना शुरू हो गई है। इसके साथ ही दामों में भी गिरावट आ गई है। एक हफ्ता पहले मंडी में 175 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला मटर सोमवार को 80 से 120 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।

राजधानी की ढली सब्जी मंडी में करसोग, चिड़गांव, कुमारसैन, रोहडू और ठियोग से मटर की फसल पहुंचना शुरू हो गई है। सोमवार को 1,000 बोरी मटर मंडी पहुंचा। यहां से मटर की आपूर्ति मुंबई, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और गुजरात की जा रही है। आढ़तियों की ओर से संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मटर की सप्लाई और बढ़ेगी। सर्दियों के दिनों में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली का मटर शिमला आता है लेकिन पहाड़ी मटर की गुणवत्ता बेहतर मानी जाती है। इसके अलावा मंडी में शिमला मिर्च 40 से 55, फ्रासबीन 50 से 70, आलू 10 से 25 और बंदगोभी 10 से 30 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि मंडी में पहुंच रहे मटर की गुणवत्ता में बीते दिनों के मुकाबले सुधार आया है लेकिन आपूर्ति बढ़ने से दाम गिर गए हैं। आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से मटर की मांग बढ़ेगी। ऐसे में किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें