किसान चाहते हुए भी मटर नहीं तोड़ सके। इसका असर शिमला समेत पूरे प्रदेश में पड़ रहा है। राजधानी शिमला में मंगलवार को मटर 100 रुपये, गोभी 80, फ्रांसबीन 50 रुपये, भिंडी 30 और आलू 25 रुपये किलो बिका। शिमला फ्रूट एंड वेजिटेबल रिटेलर एसोसिएशन के प्रधान बिश्वेश्वर नाथ ने बताया कि बरसात के चलते खेतों में सब्जियां सड़ गईं।
हमीरपुर सब्जी मंडी में 15 दिन पहले 120 रुपये किलो बिकने वाला मटर 140 रुपये किलो मिल रहा है। फूलगोभी के रेट 60 से 80 पहुंच गए। फ्रांसबीन 60 और भिंडी 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। धर्मशाला में मटर 120 रुपए, आलू 40, फ्रांसबीन 120, फूलगोभी 70 और भिंडी 60 रुपये किलो मिल रही है। मंडी में मटर 80, फ्रांसबीन 80 और भिंडी 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
कुल्लू में आलू मंगलवार को 30 रुपये, मटर सौ, फूलगोभी 40, फ्रांसबीन 40 और भिंडी 50 रुपये किलो बिक रुपये बिक रही है। कृषि निदेशक डा. देस राज शर्मा कहते हैं कि भारी बारिश के कारण लाहौल-स्पीति के किसान मटर की फसल समय पर मंडियों में नहीं पहुंचा पाए। इस कारण से मटर के दाम बढ़े हैं। अन्य सब्जियों पर भी मौसम का असर पड़ा है।