फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor Price HP: अंग्रेजी शराब के 85 रुपये तक बढ़े दाम, कुछ ब्रांड 20 रुपये तक हुए सस्ते

Sun, 02 Apr 2023 02:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

Liquor Price in Himachal Pradesh: नई आबकारी नीति में प्रदेश सरकार ने पांच की जगह चार स्लैब बनाकर अंग्रेजी शराब के दामों का युक्तिकरण कर दिया है। इससे जहां शराब के रेट बहुत अधिक नहीं बढ़े हैं वहीं कुछ ब्रांड के दाम कम भी हुए है। 
विज्ञापन
शराब महंगी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब के 85 रुपये तक दाम बढ़ने के साथ कई ब्रांड के 20 रुपये तक रेट कम भी हुए हैं।  नई आबकारी नीति में प्रदेश सरकार ने पांच की जगह चार स्लैब बनाकर अंग्रेजी शराब के दामों का युक्तिकरण कर दिया है। इससे जहां शराब के रेट बहुत अधिक नहीं बढ़े हैं वहीं कुछ ब्रांड के दाम कम भी हुए है। उधर, शनिवार से प्रदेश में नए कारोबारियों ने शराब ठेके संभाल लिए हैं। शनिवार को दिन भर ठेकों में शराब की नई सप्लाई रखने का काम जारी रहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- आबकारी विभाग ने की 5343 करोड़ की कमाई, राजस्व में 19 प्रतिशत की वृद्धि
विज्ञापन


नई आबकारी नीति के तहत शराब ठेके से कोई भी व्यक्ति अधिकतम चार बोतल शराब और 24 बोतल बीयर ले जा सकता है। इन्हें अपनी गाड़ी में भी ग्राहक ले जा सकते हैं। इससे अधिक शराब या बीयर की बोतलें ले जाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी। चार बोतल शराब को ग्राहक अपने घरों में भी बिना लाइसेंस के रख सकते हैं। शराब ठेकों में तय दाम से अधिक कीमत वसूले जाने पर ग्राहक कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों को शिकायत भी कर सकते हैं। सभी शराब ठेकों में जल्द ही कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों के फोन नंबर चस्पा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शराब के इन ब्रांड के बढ़े दाम (रूपये में)
ब्रांड                        पुराने          नए रेट 
8 पीएम                      590         675
आफिसर च्वाइस ब्लू     615         635
सोलन नंबर वन            615        645
बैगपाइपर डीलक्स       410         440
अरिस्टोक्रेट क्लासिक    615        635

शराब के इन ब्रांड के कम हुए दाम (रूपये में)
ब्रांड               पुराने रेट    नए रेट    
ब्लैंडर प्राइड     960        940
रॉयल चैलेंज       700       685
ऑल सीजन       700       685
मैजिक मोमेंट     705       690
रॉयल स्टैग        700       695

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें