पर्यटकों से मारपीट, गोलीकांड में पहले भी नामजद है पुरंजन
यह पहली बार नहीं है कि बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन का नाम ऐसे मामलों में पहली बार सामने आया हो। इससे पहले भी जब बंबर 2012 से 2017 तक विधायक रहे तो बिनौला में अगस्त 2016 को एक ढाबे पर पर्यटकों से मारपीट और गोली चलाने में भी पुरंजन के साथ छह अन्य लोगों का नाम सामने आया था। वहीं, मंडी में चरस मामले में भी पुरंजन को गिरफ्तार किया था। उस समय नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह भेजा था।
मेरठ से खरीदा था सन्नी ने कट्टा, आनंदपुर साहिब में थी वारदात को अंजाम देने की तैयारी
गोलीकांड के शूटर सन्नी ने मेरठ से कट्टा खरीदा था। वह आनंदपुर साहिब में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पुरंजन ने बिलासपुर बुला लिया।