इसके बाद राष्ट्रपति परिवार सहित चहलकदमी करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे और उन्हें नमन किया। रिज मैदान पर खेल रहे बच्चों और स्थानीय लोगों से उन्होंने बातचीत भी की।
रिज मैदान पर सैलानियों के साथ बातचीत करने के बाद राष्ट्रपति अपने काफिले के साथ ‘रिट्रीट’ की ओर निकल गए। राष्ट्रपति की धर्मपत्नी सविता कोविंद ने शिमला के ढली में अध्ययनरत विशेष रूप से सक्षम बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यक्रम के साथ-साथ अपनाई जा रही अन्य विभिन्न गतिविधियों में गहरी रुचि दर्शाई। प्रदेश बाल कल्याण परिषद के महासचिव, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संस्थान में उनका स्वागत किया।