फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के जांबाज संजय गौतम को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Fri, 01 Feb 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के जांबाज संजय गौतम का चयन राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय पुलिस बल में द्वितीय कमान अधिकारी संजय गौतम का इस पदक के लिए चयन हुआ। राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में उन्हें पदक से अलंकृत किया जाएगा।

विज्ञापन


नाहन के उपरली टोली निवासी संजय को देशसेवा में समर्पित सराहनीय सेवा श्रेणी में 30 साल की उत्कृष्ट सेवा के लिए यह सम्मान मिलेगा। मौजूदा समय में नक्सली क्षेत्र झारखंड में सेवाएं दे रहे संजय गौतम पिछले कई सालों से देश-विदेश में आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ बल के उत्कृष्ट अधिकारी के रूप में सफल नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन

पंजाब, जम्मू-कश्मीर व झारखंड में आंतरिक सुरक्षा में तैनाती के अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से अति विवाद ग्रस्त कोसोवो का भी संजय गौतम ने दो बार भारत का सफल प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 10 साल देश की सर्वोच्च सुरक्षा संस्था, विशेष सुरक्षा दल में भी बेहतरीन सेवाएं दी हैं।

संजय गौतम वही अधिकारी हैं, जिन्होंने जान की बाजी लगाकर देवगौड़ा पर हुए एसिड अटैक को विफल कर उन्हें सुरक्षा घेरे के बीच सुरक्षित निकाला था। उधर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर तैनात विजयश्री गौतम ने उनके रिश्तेदार संजय गौतम का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन होने पर खुशी जताई है।

शमशेर स्कूल नाहन में पढ़ाई के दौरान संजय एनसीसी के मेधावी कैडेट रहे। गौतम ने बताया कि साल 1988 में देशसेवा की भावना से संजय ने देश के सबसे विशाल और वरिष्ठतम अर्धसैनिक बल में नियुक्ति पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें