फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Health News: हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में और डायलेसिस सेंटर खोलने की तैयारी, बैठक में किया मंथन

Tue, 28 Jul 2026 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के किडनी रोगियों को अपने जिले से बाहर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में डायलिसिस सेवाओं का विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किडनी रोगियों को अपने जिले से बाहर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में डायलिसिस सेवाओं का विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत मंथन किया। हिमाचल के सभी 69 आदर्श अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से डायलिसिस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में यह सुविधा मुख्य रूप से सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में उपलब्ध है, जिसके कारण दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को नियमित डायलिसिस के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने से मरीजों को अपने नजदीकी अस्पतालों में ही उपचार मिल सकेगा। इसके लेकर अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। जिसमें डायलिसिस मशीनों की उपलब्धता, प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की तैनाती, आवश्यक उपकरणों और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि जिन अस्पतालों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर डायलिसिस सेवाएं शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि आदर्श अस्पतालों में डायलिसिस सेंटर शुरू होने से मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा और गंभीर किडनी रोगियों को समय पर उपचार मिल सकेगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को उनके जिले या नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग जल्द ही इस योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करेगा। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर फोक्स किए हुए हैं। मरीजों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा देने की पहल की जा रही है। मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही है। आदर्श अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें