सभी श्रेणियां एक साथ चलें, इसके चलते बदलाव किया जा रहा है। सप्ताह के पहले 4 दिन 18 से 44 लोगों के लिए, शुक्रवार को 45 आल से ऊपर उम्र के लोग और शनिवार को फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में 21 जून से सोमवार, मंगलवार, बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में वैक्सीनेशन का शेड्यूल बदलने को लेकर मंथन चल रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सप्ताह में चार दिन कोरोना का टीका लगाने की तैयारी है। 45 साल से ज्यादा उम्र के ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लग गई है।
विज्ञापन
फ्रंटलाइन वर्कर पीछे छूट रहे हैं। सभी श्रेणियां एक साथ चलें, इसके चलते बदलाव किया जा रहा है। सप्ताह के पहले 4 दिन 18 से 44 लोगों के लिए, शुक्रवार को 45 आल से ऊपर उम्र के लोग और शनिवार को फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य में 21 जून से सोमवार, मंगलवार, बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस सप्ताह 23 जून को 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का अंतिम दिन है। इसके बाद 45 साल से ज्यादा और रिजर्व कैटेगिरी के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने में युवाओं में भारी क्रेज
हिमाचल में अब 18 से 44 साल युवाओं में वैक्सीन लगाने को लेकर क्रेज दिख रहा है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की और से 1 लाख का लक्ष्य हिमाचल में वैक्सीनेशन का रखा गया है, लेकिन इससे ज्यादा लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। 21 जून को 1 लाख 44 और 22 जून को 1 लाख 20 हजार 435 लोगों ने वैक्सीन लगाई। सभी जिलों में तय टारगेट से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग रही है।
सप्ताह के पहले चार दिन 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है। शुक्रवार को 45 साल से ज्यादा और शनिवार को विभिन्न कैटेगिरी में रखे गए लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव