फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी और कांगड़ा में कचरा संयंत्र लगाने की तैयारी, अन्य शहरों में भी मिलेगी सुविधा

Wed, 25 Sep 2019 05:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और जिला कांगड़ा में कचरा प्रबंधन संयंत्रों को स्थापित करने पर विचार कर रही है। सीएम ने सराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों से यह जानकारी साझा की। दरअसल, एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि सीएम के समक्ष घरेलू और औद्योगिक कचरे को उचित प्रतिबंध को कर प्रस्तुति देने आए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार दोनों पायलट प्रोजेक्टों की सफलता को देखकर राज्य के अन्य भागों में भी इस तरह के संयंत्र लगाने पर विचार करेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव जेसी शर्मा, शहरी विकास सचिव सी पालरासू, विशेष सचिव आदित्य नेगी और डीसी राणा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें