फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: शिमला में सीएम जयराम ने चमकाईं महत्वपूर्ण व्यक्तियों की प्रतिमाएं

Wed, 25 Sep 2019 05:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शिमला आंबेडकर चैक से रिज मैदान तक महत्वपूर्ण व्यक्तियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। इसके बाद माल्यार्पण कर सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता  रहे।
उन्हों ने कहा दीनदयाल उपाध्याय  एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिनके द्वारा बोये गए विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा देने का काम किया।

उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनर्स्थापित करने के लिए थी। 
उन्होंने कहा दीनदयाल कहते थे कि जब तक हम समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।

कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद सुरेश कश्यप, मेयर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, पूर्व सांसद किरपाल परमार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत छोटा शिमला में स्थित राजीव गांधी  की प्रतिमा की साफ-सफाई शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, त्रिलोक जम्वाल, किरपाल परमार, महापौर कुसुम सदरेट, राकेश शर्मा द्वारा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें