फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नेफ्रोलॉजी विभाग चमियाना शिफ्ट करने की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के पहले हफ्ते होगा विभाग शिफ्ट
विज्ञापन


डायलिसिस की 12 मशीनें जल्द पहुंचेंगी अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में आईजीएमसी से नेफ्रोलॉजी विभाग को पूरी तरह से मार्च के पहले सप्ताह में शिफ्ट करने की तैयारी है। इससे गुर्दे से संबंधित रोगियों को अब ओपीडी के लिए चमियाना और उपचार के लिए आईजीएमसी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए सभी तरह की औपचारिकताओं को पूरा लिया है।
डायलिसिस की 12 मशीनें और एक आरओ अगले सप्ताह तक अस्पताल में पहुंच जाएगा। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. निशांत नड्डा ने माना कि विभाग को शिफ्ट करने के लिए तैयारी कर दी है। मार्च में आईजीएमसी से पूरे विभाग को चमियाना शिफ्ट किया जाना है। वर्तमान में जो मरीजों को ओपीडी में दिखाने और उपचार के लिए दो अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, उसकी जरूरत नहीं रहेगी। मरीजों को चमियाना में ही उपचार और डायलिसिस की सुविधा मिलना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमियाना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अस्पताल में नेफ्रोलॉजी की ओपीडी की सुविधा पहले से उपलब्ध है। अब अस्पताल में पूरे विभाग को आईजीएमसी से शिफ्ट किया जा रहा है। सात स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें