फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू, गठित होगी टास्क फोर्स

Sat, 15 May 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 स्वास्थ्य मिशन निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि यह टास्क फोर्स इस महामारी से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी, यंत्र और श्रमशक्ति प्रदान करने के लिए उपयुक्त योजना भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक) - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने पीडीएट्रिक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मिशन निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि यह फोर्स समय-समय पर उचित परामर्श देने के अलावा विभिन्न पीआईसीयू, एम-एनआईसीयू, एसएनसीयू, एनबीएसयू आदि में आधारभूत ढांचे की उपलब्धता का अध्ययन करेगी।  उन्होंने कहा कि यह टास्क फोर्स इस महामारी से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी, यंत्र और श्रमशक्ति प्रदान करने के लिए उपयुक्त योजना भी तैयार करेगी। 

180 दिन और बढ़ी बीमा योजना की अवधि  
 वैश्विक महामारी के दौरान कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना को 180 दिन और बढ़ा दिया है। यह योजना 24 अप्रैल, 2021 तक लागू थी।  इस योजना का लाभ स्वास्थ्य कर्मियों के आश्रितों को सुरक्षा प्रदान करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें