फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह बांध के डाउन स्ट्रीम में नई बिजली परियोजना स्थापित करने की तैयारी

Fri, 07 Jul 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)

सार

 बग्गी हाइडल चैनल पर कैनल टॉप सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। बीएसएल परियोजना के 47वें स्थापना दिवस पर बीबीएमबी अध्यक्ष ई. नंद लाल शर्मा ने यह संदेश जारी किया। 
विज्ञापन
पंडोह डैम(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बग्गी जल विद्युत परियोजना का निर्माण शीघ्र आरंभ करने के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा पंडोह बांध के डाउन स्ट्रीम में भी 10 मेगावाट की नई विद्युत गृह परियोजना स्थापित करने की योजना है। बग्गी हाइडल चैनल पर कैनल टॉप सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। बीएसएल परियोजना के 47वें स्थापना दिवस पर बीबीएमबी अध्यक्ष ई. नंद लाल शर्मा ने यह संदेश जारी किया। शुक्रवार को पंडोह में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बीएसएल मुख्यालय के अधीक्षण ई. अजयपाल सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पंडोह बांध स्थित शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


पंडोह बांध पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने भी शहीदों को सलामी दी। इस मौके पर अजयपाल सिंह ने बीबीएमबी के अध्यक्ष ई. नंद लाल शर्मा का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिया संदेश भी पढ़कर सुनाया। डैहर विद्युत गृह के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण लिए भी कदम उठा रहे हैं। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता डैहर पावरहाउस नरेंद्र शर्मा, अति. अधीक्षण अभियंता एसपी शर्मा, सीएम शर्मा, उप-मुख्य लेखाधिकारी वीके चावला, वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता पीसी चौहान, राजेश गुप्ता, राजेश हांडा और अन्य मौजूद रहे।

अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी विस्थापितों की मांगअजय पाल सिंह ने कहा कि जब परियोजना शुरू हुई तो विस्थापितों को अलग-अलग विकल्प दिए गए थे। जमीन के बदले जमीन और जमीन के बदले रुपये का विकल्प दिया था। उस दौरान कोई दिक्कत नहीं थी। यह दिक्कत सालों गुजरने के बाद पेश आई है। अब विस्थापितों को लगने लगा है कि उन्हें मिला मुआवजा आज के हिसाब से कम था। विस्थापितों की सहमति के अनुसार ही काम हुआ था। विस्थापितों की मांगों को लेेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें