फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामपुर पुल के पास सिंथेटिक ट्रैक बनाने की तैयारी, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Wed, 06 Sep 2023 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना जिले में रामपुर पुल के पास रोड़ा में सिंथेटिक ट्रैक बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। जिला कल्याण विभाग की ओर से खेलो इंडिया योजना के तहत प्रस्ताव भेजकर ट्रैक के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रामपुर पुल के पास रोड़ा में सिंथेटिक ट्रैक बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। जिला कल्याण विभाग की ओर से खेलो इंडिया योजना के तहत प्रस्ताव भेजकर ट्रैक के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। प्रस्ताव राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा गया है। योजना के लिए राज्य स्तर पर सरकार की मंजूरी अभी लंबित है। इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय में योजना पर अंतिम मुहर लगेगी। अगर योजना सिरे चढ़ी तो पुल के पास 400 मीटर का उत्तम गुणवत्ता का ट्रैक जल्द देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


सिंथेटिक ट्रैक पर धावक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए तैयारी कर सकेंगे। वहीं, यहां पर खेलों का आयोजन भी किया जा सकेगा। हरोली के रोड़ा में बनने वाला यह प्रदेश का चौथा सिंथेटिक ट्रैक होगा। सिंथेटिक ट्रैक आठ लाइनों का होगा। ट्रैक के मध्य भाग में फुटबाल मैदान का निर्माण भी प्रस्तावित है। हालांकि, पहले चरण में 10 करोड़ के बजट में सिर्फ सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण ही शामिल है।

सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण रामपुर पुल के पास रोड़ा में प्रस्तावित है। योजना को खेलो इंडिया के तहत पूरा किया जाएगा। इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है।-अनीता शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, ऊना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें