वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने एनआईओएस तथा एसओएस से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को इग्नू से अपनी इच्छा के मुताबिक बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा अतिरिक्त पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, सामाजिक कार्य, पर्यटन अध्ययन तथा कंप्यूटर अनुप्रयोग में भी स्नातक डिग्री कर करने की सुविधा दी है। इन कोर्स में प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है। न ही बारहवीं में अंक प्रतिशत की शर्त है। इग्नू से बीए , बीएससी, बीकॉम, विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शिक्षार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान भी है।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि चुने गए स्नातक पाठ्यक्रम को छात्र अपनी सुविधा तथा समय के हिसाब से न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि तथा अधिकतम 6 वर्ष की अवधि के बीच पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। प्रवेश के इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।