फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली पर धूमल ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

Mon, 26 Dec 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है कि राहुल गांधी सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करना तो दूर इस विषय में चंद शब्द कहने से भी गुरेज कर गए। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में कांग्रेस के चार साल पूरा होने पर आयोजित रैली पर धूमल बोले- कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यह भलीभांति समझते हैं कि भ्रष्ट नेतृत्व और भ्रष्ट कार्यप्रणाली से पार्टी के लिए ‘राष्ट्रीय शर्म’ बन चुकी प्रदेश सरकार की प्रशंसा करना उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हंसी का पात्र बना देगी। 
विज्ञापन


कहा कि अब जब कांग्रेस की रैली हो चुकी है तो बड़े-बड़े दावे करने वाले उन कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए, जो मंडी में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से भी बड़ी रैली करने का दावा करते थे। अपनी इज्जत बचाने के लिए उन्होंने 10 हजार क्षमता वाले धर्मशाला पुलिस ग्राउंड को चुना। इसे भरने के लिए भी लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाए और मनरेगा के दिहाड़ीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का सहारा लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

10 हजार की क्षमता वाले पुलिस मैदान के लिए भी भीड़ नहीं जुटा पाई कांग्रेस पार्टी

भीड़ न देख खिन्न राहुल गांधी प्रदेश की समस्याओं पर बोलने की बजाय कांग्रेस की व्यक्तिगत परेशानी का कारण बन चुकी नोटबंदी पर अपना दुखड़ा रोते रहे। कहा कि प्रचार और प्रसार के लिए करोड़ों फूंक कर केंद्र के कार्यों को अपना बताकर जनता के समक्ष भले ही कांग्रेस पेश करे, लेकिन ऐसा करने से सच्चाई नहीं बदल सकती। 

कहा कि चिटों पर भर्तियों का दौर फिर शुरू हो गया है। मंत्री के इशारे पर ही शराब माफि या प्रदेश में सक्रिय है, वन, खनन, ड्रग्स और तबादला माफि या सरकारी संरक्षण में फलफूल रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। आईएस के आतंकियों ने भी प्रदेश को पनाहागार बना लिया है। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह भाजपा की चार्जशीट में आरोपों की जांच निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें