फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल ने पूछा, होशियार सिंह का कत्ल किसने किया, जवाब दें सरकार

Sat, 01 Jul 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रथ यात्रा शुक्रवार सायं द्रंग विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पधर पहुंची। रथ यात्रा की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मंत्री जय राम ठाकुर ने की।
विज्ञापन


पधर में जनसभा को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का मकसद प्रदेश में माफिया सरकार को हटाना है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि होशियार फॉरेस्ट गार्ड का कत्ल किसने किया, सरकार इसका जवाब दे। 

प्रदेश में वन, खनन, अफीम, ड्रग, ट्रांसफर माफिया का बोलबाला है। हिमाचल की देवभूमि को कांग्रेस सरकार ने शर्मसार कर दिया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री राम सिंह, जवाहर ठाकुर, अजय राणा, प्रवीण शर्मा, पायल वैद्य, मोहम्मद राजवली, पंकज जम्वाल, ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, नरेंद्र गुलेरिया, भागीरथ धरवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार जमानत पर है और कुर्सी से चिपकी हुई है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर दौड़ पड़ी है। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री राम सिंह ने कहा कि भाजपा का 50 प्लस का लक्ष्य इस बार 60 प्लस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें