फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज पर घोड़े दौड़ाए जा सकते हैं तो पीएम की रैली से परहेज क्यों: धूमल

Sun, 23 Apr 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सस्ती हवाई सेवाओं का 27 अप्रैल को शिमला से शुभारंभ करेंगे। रिज मैदान पर उनका प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने रिज मैदान पर धन्यवाद रैली पर सवाल उठाने और इसे असुरक्षित बताने वालों पर पलटवार किया और कहा कि अगर रिज पर घोड़ों को दौड़ाया जा सकता है तो रैली से परहेज क्यों? 
विज्ञापन


कहा कि भुंतर और गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। यहां भी आने वाले समय में लोगों को सस्ती हवाई सेवाएं मिलेंगी। प्रदेश के लिए केंद्र की ओर से स्वीकृत 100 करोड़ के कौशल विकास संस्थान का केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल विकास एवं उधम राजीव प्रताप रूढ़ी शिलान्यास करेंगे। शिमला में भूमि चिन्हित कर ली है।

केंद्र ने केंद्रीय विवि, एम्स, आईआईएम, हमीरपुर और चंबा में मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है। मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बजट मंजूर करवा दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार संस्थानों के लिए भूमि का चयन नहीं कर पाई है। उनके साथ विधायक विजय अग्निहोत्री, नरेंद्र ठाकुर, डॉ. अनिल धीमान, बलदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान और कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा और अंकुश दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी हो सुनिश्चित: धूमल
प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों पर धूमल बोले - वाहनों की फिटनेस और सड़कों को लेकर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित होनी चाहिए। कहा कि भोरंज उपचुनाव के परिणाम ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल का जवाब दे दिया है। कांग्रेस में खलबली मची हुई है। दिल्ली और उत्तराखंड में कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें