फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल ने कहा, वापस कर दिया है विधानसभा से लिया लोन

Thu, 19 May 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने कहा है कि उन्होंने प्रदेश विधानसभा से लिया ऋण वापस कर दिया है। वर्ष 2007 में लोन लिया था और इसे 2008-09 में वापस कर दिया था। धूमल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनके बारे में सरकारी आंकड़ों के हवाले से विधानसभा से ऋण की जो बात कही गई है, वो सही नहीं हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने माना कि  उन्होंने लोन जरूर लिया था, मगर इसे वापस भी कर दिया था। उन्होंने ये ऋण लेने के कुछ समय बाद ही लौटा दिया था। कुछ किस्तें ही रहती थीं और उन्हें भी दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष धूमल ने यह प्रतिक्रिया बुधवार को ‘अमर उजाला’ में छपी खबर ‘कार-बंगले के लिए सस्ता लोन लेने में न मंत्री चूके न विधायक’ पर दी।

सरकारी आंकड़ों पर आधारित इस खबर में ये लिखा गया है कि किस विधायक ने विधानसभा सचिवालय से कितना ऋण ले रखा है। 16 मई 2016 की तारीख तक के बताए गए इन आंकड़ों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने 5 लाख रुपये का ऋण मोटर कार एडवांस के रूप में विधानसभा सचिवालय से लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें