फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मामले में अफसर की गिरफ्तारी से बदनाम हुई देवभूमि: धूमल

Thu, 01 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीबीआई की एफआईआर में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी का नाम आने से कई शंकाएं पैदा हुई हैं।
विज्ञापन


देवभूमि हिमाचल पहले ही भ्रष्टाचार के दागों से बहुत शर्मसार है। बीते कल सूबे के एक अफसर को भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के हाथों गिरफ्तार किए जाने से देवभूमि और भी बदनाम हुई है। कहा कि सीबीआई ने अपनी एफआईआर में रिकॉर्ड किया है कि इस मामले के तार मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी से जुड़े हैं।

भ्रष्टाचार का पैसा उक्त अधिकारी तक पहुंचाया जाना था। एक तरफ तो हिमाचल के नागरिकों को देश भर में सबसे ईमानदार होने का इनाम मिलता है, दूसरी आर बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों का नाम ऐसे मामलों में आने से देवभूमि बदनाम हो रही है। कहा कि हम
विज्ञापन


यह मांग करते हैं कि सीबीआई इस मामले की जांच करे और सचाई का पता करे कि क्या काम किसके नाम पर हो रहा है? कौन पैसे ले रहा है और पैसे कहां पहुंचाए जाने थे? किन-किन लोगों के तार इस मामले से जुड़े हैं? सीबीआई जांच करे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें