फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में कुछ नहीं मिलेगा, सीएम पद से भी होगी छुट्टी: धूमल

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बार-बार भोरंज क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भोरंज में कुछ नहीं मिलेगा। भोरंज तो कांग्रेस के हाथ से जाएगा ही, साथ में मुख्यमंत्री पद से भी उनकी छुट्टी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर वीरभद्र सिंह की प्रदेश पर पकड़ ढीली पड़ गई है और प्रदेश सरकार वर्तमान में जुगाड़ से चल रही है।
विज्ञापन


बुधवार को भोरंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वीरभद्र सिंह वर्तमान में खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली बात को चरितार्थ कर रहे हैं। अगर उनमें जरा भी नैतिकता है तो तुरंत इस्तीफा दें। आय से अधिक संपत्ति में हो रही कार्रवाई पर धूमल ने कहा कि सब कुछ करा-धरा वीरभद्र सिंह का खुद का है और आरोप दूसरों पर लगा रहे हैं।

अदालत के आदेशों पर प्रश्नचिन्ह लगाने पर अदालत की अवमानना का मामला बनता है। पूर्व सीएम ने कहा कि क्या 47 करोड़ की आय को छह करोड़ दर्शाने और मोटरसाइकिल और स्कूटरों में सेब ढोने के लिए वीरभद्र को भाजपा ने कहा था? धूमल ने कहा कि भोरंज के लोग खुद बादशाह हैं, वह किसी अन्य क्षेत्र के राजा के कहने पर कांग्रेस को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने जिन निर्दलीय विधायकों को राहुल गांधी से दिल्ली में मिलवाया वह भी हिमाचल लौट कर भाजपा में शामिल होने का दावा कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, महिंद्र सिंह, महेश्वर सिंह, कर्नल इंद्र सिंह, खिमी राम, रमेश धवाला, रिटायर्ड जज महंत राम चौधरी, राम सिंह, अनिल ठाकुर, दीपक शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें