पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने बीते दो दिनों से प्रदेश में चल रही आंधी तूफान से फसलों, गौशालाओं और घरों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह नुकसान का जायाजा लेकर प्रभावितों को आर्थिक राहत प्रदान करे।
धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समय रहते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार और प्रसार किया होता तो लोगों को राहत मिल जाती। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मात्र डेढ़ और दो प्रतिशत के प्रीमियम पर रबी और खरीफ की फसलों का बीमा किया जा सकता है।
केवल 5 प्रतिशत प्रीमियम पर बागवानी की सभी फसलों का बीमा किया जाना इस योजना में शामिल है। किसी भी प्राकृतिक आपदा पर फसलों के नुकसान पर मुआवजा 25 दिनों में मिलने का प्रावधान है।
हमले की निंदा प्रेम कुमार धूमल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मणिपुर में शहीद हुए दो हिमाचली शहीद सूबेदार बलदेव शर्मा व भूपेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि देश की एकता और अखंडता के प्रति किए गए इस बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।