फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई साल बाद शांता कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे धूमल

Mon, 21 Nov 2016 10:36 AM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उनके घर यामिनी परिसर में मुलाकात की। करीब पौने घंटे तक शांता के घर की ऊपरी मंजिल के बंद कमरे में दोनों नेताओं में बातचीत हुई। इस मुलाकात में तीसरा कोई आदमी मौजूद नहीं था। हालांकि, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार पूर्व सीएम धूमल के साथ यामिनी गए थे।
विज्ञापन


कई साल बाद दोनों नेताओं की बंद कमरे में हुई बात अहम मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर अब कोई भी नेता खामी नहीं रखना चाहता है। लिहाजा, पहले पचास सीट का आंकड़ा लेकर चल रही भाजपा ने अब साठ प्लस कर दिया है। धूमल भी जानते हैं कि बिना शांता भाजपा की राह आसान नहीं है। लिहाजा, उन्होंने अपनी ओर से इसकी शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन

बीबीएमबी में है हिमाचल की हिस्सेदारी: धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर हिमाचल का हक बनता है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश मिलकर तय करें कि कितना मुआवजा बनता है। इस मामले को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर उठाया था।

लेकिन, बाद में प्रदेश में भाजपा की सरकार चली गई। पालमपुर में मीडिया से बातचीत में धूमल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार इस मामले को उठाने में नाकाम रही है। हमारे अधिकारी शायद इस मामले को अच्छी तरह से नहीं उठा पाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से बीबीएमबी पर दिखाई गई अनभिज्ञता पर धूमल ने कहा कि हिमाचल को उसका हिस्सा मिलता है तो सीधा प्रदेश को 4250 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

लेकिन, प्रदेश कांग्रेस इसे लेने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुनाया फैसला लागू होना चाहिए और हिमाचल को उसका अधिकार मिलना चाहिए। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने में नाकाम रही है। शिक्षा के क्षेत्र में धन उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। स्कूल तो खोले जा रहे हैं लेकिन उनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें