फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. ज्योति मौत मामले की होगी CBI जांच!

Sun, 17 Sep 2017 12:22 PM IST
खेमराज शर्मा/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. ज्योति की संदिग्ध मौत मामले में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत व पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि आए दिन प्रदेश की आपराधिक घटनाओं से लोगों का पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ गया है।

ऐसे में मामले की जांच सीबीआई को देनी चाहिए। गौरतलब है कि मामले की जांच के लिए एसपी बिलासपुर ने एसआईटी टीम का गठन किया है। जिसमें घुमारवीं डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में टीम मामले की जांच कर रही है।

हालांकि एसआईटी टीम ने दो दिनों में ज्योति के कमरे की तलाशी लेकर वहां से लैपटॉप, डायरी व फटे पन्ने, मेमोरी कार्ड, सिम व बिल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जांच के दौरान एसआईटी टीम ने कुछ लोगों से भी पूछताछ की है। लेकिन पुलिस की इस कार्यप्रणाली से परिजन संतुष्ट नहीं है।

जिसको लेकर वह पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मिले थे। इसके बाद धूमल ने राज्यपाल व पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें