फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से बहस के बाद ट्रक की चाबी लेकर महिला गायब, घंटों लगा जाम

Sun, 17 Sep 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के खलीणी में एक महिला ने बहस के बाद ट्रक की चाबी निकाल ली और चली गई। ट्रक के बीच सड़क में होने के कारण जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाकया शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पेश आया। हरियाणा नंबर के ट्रक के चालक को महिला का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


जाम लगने से पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में ट्रक की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और फिर मार्ग को बहाल किया जा सका। महिला की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। ट्रक चालक ने बताया कि शनिवार सुबह वह खलीणी चौक से बाईपास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान महिला बाईपास से खलीणी चौक की तरफ आई।

उसे हार्न बजाकर यह सचेत किया कि वह सड़क से हट जाए। इस पर महिला की चालक से बहस हो गई। महिला ने ट्रक की चाबी निकाल ली और चली गई। इस कारण चौक में जाम लग गया। ट्रैफिक कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम को खुलवाने की कोशिश की लेकिन ट्रक के बीच सड़क में होने के कारण जाम नहीं खुल पाया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तलाश करने के साथ ही ट्रक की किसी तरह से चाबी बनवाने की व्यवस्था की। इसमें दो घंटे से अधिक का समय लग गया। चाबी बनवाने के बाद ही ट्रक को हटा कर ट्रैफिक बहाल हो सका। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला नर्स के पद पर कार्यरत है।  

मैंने नहीं, किसी और ने निकाली चाबी
ट्रक की मैंने नहीं किसी और ने चाबी निकाली है। अमर उजाला ने जब महिला से बात की तो उन्होंने कहा कि ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। इस बीच वह बचाव के लिए सड़क किनारे लगी ग्रिल के साथ खड़ी हो गई।

तेज गति से आते ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बची। हालांकि इस दौरान उन्हें चोटें आई हैं। उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंची। चोट के कारण डॉक्टरों ने भी उपचार के बाद आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें