फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्रीति जिंटा ने शेयर की बर्फ से लदे देवदार के पाैधे की तस्वीर, लिखा- इसे बढ़ता देख खुश हूं

Tue, 10 Dec 2024 02:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रीति जिंटा शादी के बाद भले ही परदेस में बस गई हैं, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ी हैं। उन्हें प्रकृति से भी गहरा लगाव है। 
विज्ञापन
प्रीति जिंटा ने शेयर की बर्फ से लदे देवदार के पाैधे की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल, प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय और चुलबुले अंदाज से फैंस के दिलों पर राज किया है। प्रीति आईपीएल में  पंजाब किंग्स टीम की सह मालकिन भी हैं। प्रीति जिंटा शादी के बाद भले ही परदेस में बस गई हैं, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ी हैं। उन्हें प्रकृति से भी गहरा लगाव है। प्रीति साल में एक बार अपने रिश्तेदारों व मित्रों से मिलने के लिए हिमाचल आती रहती हैं। 2023 में प्रीति जिंटा ने शिमला जिले के रोहड़ू में पहाड़ी घर की रसोई में पारंपरिक चूल्हा जलाया और अपने बचपन की यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने सिर पर ढाठू पहना था। 2021 में भी प्रीति जिंटा ने जुब्बल स्थित अपने परिवार के सेब बगीचे में बचपन की यादें ताजा कीं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सेब से लदे पेड़ों के बीच वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसी दाैरान जिंटा ने रोहड़ू स्थित माता हाटकोटी के दर्शन किए। इससे पहले वह राजधानी शिमला में बाइक की सवारी करती नजर आई थीं। अब प्रीति जिंटा ने अपने फेसबुक पेज पर देवदार के एक पाैधे की फोटो शेयर की है। इस पाैधे को प्रीति ने शिमला में तीन साल पहले रोपा था।  प्रीति ने तस्वीर के साथ लिखा,  'मैंने लगभग तीन साल पहले यह हिमालयन सीडर(देवदार) का पेड़ लगाया था। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच इसे बढ़ता और फलता-फूलता देखकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में सर्द और सफेद सर्दी आने वाली है।  ऐसे पल जीवन को सही अर्थ देते हैं और प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताते हैं।'

विज्ञापन

प्रीति जिंटा मूलत तहसील रोहड़ू के सियाओ गांव के रहने वाली हैं। उनकी शादी अमेरिका में हुई है।  प्रीति जिंटा ने शिमला स्थित कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है और सेंट बीड्स कालेज में भी पढ़ाई की है। प्रीति जिंटा की गिनती बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्रियों में होती है। बता दें कि प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में कदम 1998 में रखा था। उन्होंने पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ 'दिल से' की थी। इस फिल्म के बाद से लगातार प्रीति ने कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें