फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठंडे फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करतीं रहीं गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल में सप्ताह के पहले दिन उमड़ी मरीजों की भीड़, इंतजाम पड़े अधूरे
विज्ञापन

पर्ची काउंटर से लेकर महिला रोग ओपीडी में लगी कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में सोमवार को उपचार करवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सप्ताह के पहले दिन पर्ची काउंटर से मुख्य गेट तक मरीज और उनके तीमारदार कतारों में खड़े रहे।

सोमवार को 830 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की महिला रोग गायनी ओपीडी में भी महिला मरीजों की भीड़ लगी थी। महिलाओं की संख्या अधिक होने से उन्हें अपनी बारी के लिए करीब डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी के बाहर लगे बेंच भरे हुए थे, कतार में खड़ी गर्भवती महिलाएं कड़ाके की ठंड में जमीन पर ही बैठकर ओपीडी में दिखाने के लिए इंतजार करती रहीं। लोगों का कहना है कि यहां अधिक बेंच लगाने की जरूरत है। शहर के बीच में स्थित इस अस्पताल की मेडिसिन, डेंटल, ईएनटी और स्किन ओपीडी में भी मरीज उपचार को पहुंचे थे।
विज्ञापन


ऑर्थो और बाल ओपीडी में भीड़ कम रही। सर्दियों की छुट्टियों के चलते अधिकतर बच्चे गांव चले जाते हैं, इसलिए इस ओपीडी में कम संख्या में मरीज उपचार को आए थे। एक्सरे करवाने के लिए भी मरीजों की लंबी कतार लगी थीं। अस्पताल में एक ही एक्सरे मशीन है, जिसमें दोपहर बाद तक टेस्ट करवाने का क्रम जारी रहा। मरीजों की संख्या को देखते हुए सिर्फ दो पर्ची काउंटर कम पड़ने लगे है।
विज्ञापन



ऑनलाइन पंजीकरण जल्द होगा शुरू
डीडीयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर के बीच के इस क्षेत्रीय अस्पताल में लोग आकर उपचार करवाने में सुविधा महसूस करते हैं। इस कारण सोमवार को मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। ओपीडी में दिखाने के लिए मरीज आभा आईडी उपयोग भी कर रहे हैं। ऑनलाइन पर्ची बनवाने की सुविधा जल्द शुरू करने का प्रयास है। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में मार्च के बाद मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक रहती है। गायनी ओपीडी में अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें