फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच से रेफर की गर्भवती महिला की आईजीएमसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च रक्तचाप बताया जा रहा है कारण
विज्ञापन

गर्भ में हो चुकी थी बच्चे की मौत, रक्तस्राव भी हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) रेफर की गई गर्भवती महिला की मौत हो गई।
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी में आईसीयू में भर्ती किया था। प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप और अन्य जटिलताएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला करीब सात माह की गर्भवती थी और उसे आपातस्थिति में रविवार को केएनएच लाया था। महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत आईजीएमसी रेफर कर दिया। आईजीएमसी पहुंचने के बाद जांच में पता चला कि गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत के साथ महिला के शरीर के अंदर अधिक ब्लीडिंग (रक्तस्राव) होने की भी बात सामने आई। इसके बाद महिला को बचाने के लिए चिकित्सकों ने सर्जरी की योजना बनाई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने महिला को बचाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों की तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. रीता मित्तल ने कहा कि आईजीएमसी में गर्भवती महिला की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला को उच्च रक्तचाप था। इसके साथ ही कई अन्य जटिलताएं भी थीं। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे केएनएच से रेफर किया गया था। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें