फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने की जिद पर अड़ी गर्भवती पत्नी ने ब्यास में कूदकर दी जान, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 21 Jun 2019 08:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

घूमने न ले जाने पर नाराज गर्भवती ने घ्राण पुल से ब्यास नदी में कूदकर जान दे दी है। हादसा शुक्रवार सुबह का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


महिला अपने पति के साथ कुछ माह से मायके में रह रही थी। पुलिस ने महिला के पति और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार पूर्णिमा पत्नी सुरेश कुमार निवासी जरल कॉलोनी पंडोल की रहने वाली थी।

पिछले छह माह से वह अपने मायके बिहणधार-घ्राण में अपने पति के साथ रह रही थी और छह माह से गर्भवती थी। पति सुरेश कुमार ने कहा कि वह चालक है और काम से पंजाब जाता है। पत्नी पूर्णिमा पिछले कुछ दिनों से उसे पंजाब घूमाने ले जाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे बढ़ा दोनों के बीच विवाद

पंजाब में गर्मी होने के चलते उसने गर्भवती पत्नी को पंजाब ले जाने से मना कर दिया। सुरेश ने कहा कि सुबह करीब छह बजे उसे पत्नी का फोन आया और वह घूमने ले जाने के लिए जिद करने लगी।

मना करने पर उसकी पत्नी ने जान देने की बात कही और फोन बंद हो गया। उसके बाद काफी समय तक फोन ट्राई किया, लेकिन फोन नहीं मिला। वह तुरंत घर लौटा, लेकिन उसकी पत्नी नहीं थी।

अपने रिश्तेदारों के साथ वह पत्नी को ढूंढने लगा तो उसे ब्यास किनारे पत्नी की चप्पल मिली। पुलिस को सूचना दी और शव ढूंढा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी मंडी गुरुदेव चंद ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर ही जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें