डॉक्टर को भगवान मानते हैं। मगर यहां एक डॉक्टर की लापरवाही से बड़ी महंगी साबित हुई। पीड़ित महिला का सड़क पर ही प्रसव हो गया और नजवात की मौत हो गई। लापरवाही का ये मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है।
यहां विधानसभा क्षेत्र शिलाई के बांदली पंचायत के कुफर गांव की एक महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला प्रसव पीड़ा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई गई।
लेकिन वहां के चिकित्सक ने यह कह कर रेफर कर दिया कि उसका प्रसव अस्पताल में नहीं हो सकता। महिला बमुश्किल पैदल बस स्टैंड पहुंची कि उसकी प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिला के साथ कोई नहीं था। वह अकेले ही प्रसव के लिए अस्पताल आई थी।