सोमवार को शिमला में मौसम मिला-जुला बना रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.4, ऊना 34.4, धर्मशाला 27.2, नाहन 28.9, सोलन 26.7, कांगड़ा 30.2, बिलासपुर 31.7, हमीरपुर 30.9, चंबा 28.3,
डलहौजी 16.4, सुंदरनगर 29.8, भुंतर 30.0, कल्पा 21.8 और केलांग में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा 2.4, मनाली 6.6, शिमला 11.3, ऊना 16.0 औैर नाहन में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।