शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धुंध के चलते गगल एयरपोर्ट से हवाई उड़ानें नहीं हो सकीं। कोहरा पड़ने से गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हो रहा। मंडी, कांगड़ा और ऊना जिले में धुंध का सबसे अधिक असर है।
ऊना और धर्मशाला में ठंड बढ़ने से यहां का अधिकतम तापमान शिमला से भी कम हो गया है। उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गुरुवार रात को भी कमी दर्ज हुई। केलांग का न्यूनतम पारा माइनस 15 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
उधर, शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस में रिकॉर्ड हुआ। केलांग में अधिकतम पारा माइनस 1.6, कल्पा में 5.5, धर्मशाला में 10.2, नाहन में 10.9, ऊना में 12.7, शिमला में 14.4, कांगड़ा में 14.7, हमीरपुर में 16.2, बिलासपुर में 17.5 और सोलन में 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 15.0
सुंदरनगर - 2.2
कल्पा - 1.7
कुफरी - 1.6
सोलन - 1.4
भुंतर - 1.3
मनाली - 1.0
शिमला 3.8