फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में प्री मानसून बौछारों के साथ शुरू हुई बरसात

Wed, 15 Jun 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बारिश के दौरान ‌शिमला के रिज मैदान से गुजरती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में बुधवार से प्री मानसून की बौछारें पड़नी शुरू हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून तक हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। जून के अंतिम सप्ताह में मानसून हिमाचल पहुंचेगा। मंगलवार को ऊना में सबसे अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 24.1, धर्मशाला में 31.2, सोलन में 29.8, नाहन में 32.8, सुंदरनगर में 33.5, भुंतर में 35.2, कल्पा में 25.6, मंडी में 34.1, हमीरपुर में 36, बिलासपुर में 35.7,

कांगड़ा में 36.7, मनाली में 25.2, डलहौजी में 22.8 और केलांग में 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार से प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश होती रहेगी। जून अंत तक मानसून की हिमाचल में एंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें