फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इसी सप्ताह बनकर तैयार हो जाएंगे प्री-फेब्रिकेटेड कोविड सेंटर

Wed, 23 Dec 2020 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में इसी सप्ताह चारों प्री-फेब्रिकेटेड कोविड सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे। आईजीएमसी और टांडा कोविड सेंटर का काम लगभग पूरा है, जबकि नालागढ़ व नेरचौक का काम दो दिन के भीतर पूरा हो जाएगा। सप्ताह के भीतर इनमें बेड स्थापित कर मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वह कोरोना टेस्ट में लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन


विभाग ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने को कहा है। सूबे के अस्पतालों में 25 फीसदी मरीज उपचाराधीन हैं।  85 फीसदी कोरोना मरीज घरों में आइसोलेट हैं। तबीयत खराब होने पर ही इन्हें अस्पताल आने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन सेंटर के चालू लिए जाने से प्रदेश में बिस्तरों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। उधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि हिमाचल में इसी सप्ताह चारों प्री-फेब्रिकेट कोविड सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे। 

हर रोज 9000 सैंपल लिए जाएं
प्रदेश सरकार ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए है। अभी प्रदेश में हर दिन 8 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इन्हें 9 हजार करने को कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें