फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratibha Singh Statement: सांसद प्रतिभा बोलीं- पेपर लीक मामले में चुप्पी साधकर डीजीपी क्यों छुट्टी पर गए

Thu, 19 May 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर (मंडी)

सार

सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी में गुरुवार  को पुलिस कांस्टेबल भर्ती और जेओए परीक्षा पेपर के लीक होने के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सेरी मंच पर पत्रकारवार्ता में कहा कि पेपर लीक प्रकरण में करोड़ों का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
सांसद प्रतिभा सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी में गुरुवार  को पुलिस कांस्टेबल भर्ती और जेओए परीक्षा पेपर के लीक होने के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सेरी मंच पर पत्रकारवार्ता में कहा कि पेपर लीक प्रकरण में करोड़ों का घोटाला हुआ है। मामले में पुलिस के आला अधिकारियों समेत निचले स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। कांग्रेस के दबाव में आकर राज्य सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। सरकार से पूछा कि पेपर लीक मामले पर चुप्पी साधकर डीजीपी क्यों छुट्टी पर गए हैं? इतने बड़े प्रकरण पर उनकी कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आ रही है। जल्द ही इस संदर्भ में केंद्र सरकार से मिलकर उन्हें भी पूरे मामले से अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन


सांसद सेरी मंच पर क्रमिक अनशन पर बैठे युकां के पदाधिकारियों से भी मिलीं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर युकां के पदाधिकारी मंगलवार से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी छेड़ा है। इसके बाद देर शाम को सांसद प्रतिभा सिंह दिवंगत पंडित सुखराम के बाड़ी स्थित घर में शोक जताने पहुंचीं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और विधायक विक्रमादित्य भी मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने सुंदरनगर के सुकेत सदन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उपलब्धियां कम और भ्रष्टाचार-घोटालों के मामले ज्यादा हैं। प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें