फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Special Status: प्रतिभा सिंह संसद में उठाएंगी हिमाचल का विशेष दर्जा बहाल करने का मामला

Mon, 17 Jul 2023 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग करेगी। इसके तहत प्रदेश में विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 90 प्रतिशत ग्रांट का प्रावधान है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग करेगी। इसके तहत प्रदेश में विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 90 प्रतिशत ग्रांट का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए वह इस मांग को संसद में भी उठाएंगी। प्रतिभा सिंह ने सोमवार को कहा कि वह संसदीय क्षेत्र मंडी का चार दिवसीय दौरा कर लौटी हैं।

विज्ञापन


मंडी में भारी बारिश व बाढ़ से जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है। इस क्षेत्र में अनेक सड़कें, पुल व कई भवन बह गए। करोड़ों रुपये की निजी व सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। किसानों-बागवानों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। उन्हें भी राहत देने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों के लिए राहत कोष में कुछ न कुछ अंशदान देने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें