फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratibha Singh Statement: प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा की चिंता करें मुख्यमंत्री, गारंटी कार्ड कांग्रेस का वचन

Thu, 01 Sep 2022 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दस गारंटी कार्ड पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें भाजपा की चिंता करनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चार उपचुनावों में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दस गारंटी कार्ड पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें भाजपा की चिंता करनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चार उपचुनावों में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था। अब विधानसभा चुनावों में लोग भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करेंगे। प्रदेश में भाजपा ने अपने कोई भी चुनावी वादे पूरे नहीं किए।

विज्ञापन


अब चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को जो गारंटी दी है, वह कांग्रेस के वचन हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए जन कल्याण के कार्यों को किया है। कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है और आगे भी उसे पूरा करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें