फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratibha Singh: 'भाजपा प्रभावित कर सकती है चुनाव प्रक्रिया, हर बूथ पर कड़ी निगरानी रखे कार्यकर्ता'

Tue, 25 Jun 2024 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में हर बूथ पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांगड़ा, हमीरपुर और सोलन के जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों से देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों के साथ पूरे तालमेल व आपसी समन्वय से चुनाव मैदान में डटने को कहा है। उन्होंने कहा कि कमियों को दूर करने के लिए फील्ड की पूरी रिपोर्ट समय से आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए। भाजपा किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव की तीन सीटों पर अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस सरकार पर निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में पूरा विश्वास रखते हुए इसकी मर्यादाओं का पालन करती है। भाजपा मुद्दों पर कोई बात नहीं करती। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव क्यों हुए, इस बारे उन्हें लोगों को सच्ची जानकारी देनी चाहिए। क्या बजह थी कि प्रदेश में भाजपा की ओर से पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। उन्होंने भाजपा के उस दावे को भी पूरी तरह खारिज किया है, जिसमें उसके नेता 13 जुलाई के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों की संख्या अभी भी पूर्ण बहुमत से अधिक है और चुनाव परिणाम आने के बाद यह संख्या बढ़कर 41 होने जा रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें