भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के बाद सोमवार को कल्याणी हेलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर।
ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।
इनके अलावा नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, मुख्य सचिव पी. मित्रा, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पांच दिवसीय दौरे पर 11 जून को शिमला आए थे। वह 15 जून तक शिमला स्थित अपने सरकारी आवास रिट्रीट में ठहरे थे। उनके साथ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी, उनकी बहू सुगंधि मुखर्जी और उनकी पोती अहाना मुखर्जी भी शिमला आई थीं।