धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में सुरक्षित पेयजल और पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से शुरू किए गए जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना केंद्र सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए तकनीक और जमीनी स्तर पर लोगों से पूरा सहयोग लिया जा रहा है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में सुरक्षित पेयजल और पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से शुरू किए गए जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि पानी की बर्बादी, लीकेज न हो, इसे दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर ही लोगों को प्लंबिंग और फिटिंग ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे रोजगार के साधन भी बन रहे हैं । प्रदेश को 2024 तक जल जीवन मिशन में हर घर को नल देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 93 प्रतिशत परिवारों को पानी पहुंच गया है। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर मौजूद रहे।
जदरांगल और पटियालखर पंचायतों में गए
धर्मशाला दौरे के दौरान मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की पंचायत पटियालखर और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की पंचायत जदरांगल में भी लोगों के साथ जल शक्ति मिशन की जानकारी सांझा की। वहीं साथ ही विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत झियोल के डिक्टू गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान शक्ति देव के खेतों का भ्रमण किया।