फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के तारादेवी जंगल में बेसुध मिली गर्भवती महिला, सिर पर लगी हैं चोटें

Wed, 26 Jul 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‌शिमला के तारादेवी के जंगल में गर्भवती महिला बेसुध हालत में पड़ी मिली है। इसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। महिला की पहचान के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला के बारे में सोमवार रात को थाना बालूगंज को सूचित किया गया।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। महिला को वहां से उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है लेकिन अभी तक उसको होश नहीं आया है। 

पुलिस के मुताबिक महिला इस जंगल में करीब दो दिन से पड़ी हुई थी। यहां गिरी है या फिर उसे किसी ने फेंका है। यह महिला के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। देखने से लग रहा है कि महिला हिमाचल से बाहर की है।
विज्ञापन


पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।  आईजीएमसी के डॉक्टरों के मुताबिक महिला के सिर पर चोटों के निशान हैं। महिला करीब 11- 12 हफ्तों की गर्भवती है। शिशु पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे अस्पताल की एचडीयू यूनिट में दाखिल गया है। गायनी और न्यूरो सर्जरी के डॉक्टरों का एक पैनल बनाया जा रहा है जो संयुक्त तौर पर महिला का उपचार करेंगे।   

महिला के होश में आने का इंतजार : एएसपी 
एएसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि तारादेवी जंगल में एक महिला बेहोशी के हालत में मिली है इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया है इनके होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा अभी इलाज : डॉ. रमेश
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का एक संयुक्त पैनल बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें