फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें तैयार, अगले दो दिन हिमाचल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Wed, 26 Jul 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूरे प्रदेश में 31 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। शिमला शहर में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे।

दोपहर के समय झमाझम बारिश भी हुई। धुंध पड़ने से शाम के समय लोगों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को शहर में कई लोग गर्म कपड़े पहने भी नजर आए। उधर, चंबा, तीसा, भरमौर और होली में मंगलवार को जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन


तीसा में कुछ स्थानों पर सड़कें बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.3, ऊना में 35.4, नाहन में 27.5, सोलन में 28.5, कांगड़ा में 31.1, सुंदरनगर में 32.1, 
विज्ञापन


भुंतर में 32.2, कल्पा में 22.2, हमीरपुर में 32.4, मंडी में 30.4, बिलासपुर में 33.5 और मनाली में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें