फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul: चिट्टा की सूचना देने वाले को प्रधान अमर प्रकाश देंगे अपना मानदेय

Tue, 25 Feb 2025 12:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

 अमर प्रकाश ने कहा कि अगर उनकी पंचायत के अंदर चिट्टा बेचने और नशा करने वालों की सूचना देने वाले को प्रधान अपने एक साल का मानदेय देंगे।
विज्ञापन
हिमाचल में चिट्टा बना मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूरे हिमाचल में चिट्टा के खिलाफ लड़ाई के लिए कई पंचायतें आगे आ रही हैं। लाहौल की मूलिंग पंचायत के प्रधान अमर प्रकाश ने भी इस दिशा में अनूठी पहल की है। अमर प्रकाश ने कहा कि अगर उनकी पंचायत के अंदर चिट्टा बेचने और नशा करने वालों की सूचना देने वाले को प्रधान अपने एक साल का मानदेय देंगे। युवा पीढ़ी के चिट्टा की चपेट में आने को देखते हुए प्रधान की ओर से निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पंचायत प्रधान की पहल की हर तरफ सराहना भी हो रही है। मूलिंग पंचायत के प्रधान अमर प्रकाश ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला अभी तक इस नशे से बचा हुआ है। इसके बावजूद जरूरी है कि युवा पीढ़ी से इस जहर से बचाया जाए। पुलिस और एक व्यक्ति के प्रयास से इस अभियान में कामयाबी नहीं मिलेगी, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें