फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल से पहले धर्मशाला स्टेडियम में होंगे प्रैक्टिस मैच, नई तैयार की गई आउटफील्ड की भी होगी परख

Sat, 06 May 2023 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि नई तैयार की गई आउटफील्ड में होने वाले प्रैक्टिस मैच में हिमाचल प्रदेश की नेशनल टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला में प्रैक्टिस मैचों के लिए पिच तैयार करता ग्राउंड स्टाफ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों से पहले ही तैयार की गई नई आउटफील्ड को परखने के लिए प्रैक्टिस मैच करवाए जाएंगे। इसके तहत सात और आठ मई को एचपीसीए की सीनियर टीम के खिलाड़ियों के बीच प्रैक्टिस मैच होंगे। मैच के लिए जहां मैदान की आउटफील्ड को तैयार किया जा रहा है। वहीं आईपीएल मैचों के अलावा प्रैक्टिस मैचों के लिए पिचों को भी तैयार किया जा रहा है। इन मैचों में आउटफील्ड की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी कि आउटफील्ड फास्ट है या फिर स्लो।

विज्ञापन


वहीं सात मई को इंद्रूनाग मंदिर में आईपीएल मैचों के लिए होने वाली पूजा, हवन और भंडारे के बाद एचपीसीए के पदाधिकारी मैदान में मौजूद रहेंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि नई तैयार की गई आउटफील्ड में होने वाले प्रैक्टिस मैच में हिमाचल प्रदेश की नेशनल टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे। मैच की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं, जिन्हें दस मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें