गाड़ियों की बढ़ती संख्या से यह तकनीक और कारगर होगी। छात्राओं ने कहा कि इसी तर्ज पर उन्होंने रैक एंड पिनियन मेकेनिज्म पर फुट स्टेप पावर जेनरेशन तैयार किया है, इसे हम वहां पर लगा सकते हैं, जहां सीढ़ियां होती हैं। जैसे-जैसे लोग सीढ़ियों पर चलेंगे, वैसे ही इस सिस्टम की मदद से विद्युत उत्पादन होगा।
छात्राओं ने इस मॉडल का प्रदर्शन सिटी यूनिवर्सिटी लुधियाना की ओर से महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता साइंसटिबल-2020 में किया। इसमें मंडी जिले की विभिन्न प्रतिष्ठित पाठशालाओं ने भाग लिया और मॉडल प्रदर्शित किए। बीएसएल स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एमआर गौतम ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका श्रेय सकारात्मक वातावरण और विज्ञान अध्यापकों की मेहनत और बच्चों की अनुशासनात्मक प्रवृत्ति को दिया।